



(पूजा मेहरा) : वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी के पंजाब और चंडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनने पर जालंधर अर्बन के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंगद दत्ता ने चंडीगढ़ पहुंच कर उनका स्वागत किया व उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर पंजाब भवन में एक खास मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें आशु जी, कैप्टन संदीप संधू और वरिंदर ढिल्लों शामिल रहे। अंगद दत्ता ने हरीश चौधरी सहित सभी नेताओं को जालंधर आने का न्यौता दिया जिसे सब ने खुले दिल से स्वीकारा। इस मीटिंग में अंगद दत्ता ने जालंधर के लोकल मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी की। 
अंगद दत्ता ने युवाओं को हर चीज़ में आगे लेकर आने का अनुरोध किया है जिसके लिए उन्हें बाकी सभी का पूरा समर्थन मिला है। हरीश चौधरी ने कहा कि वे युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा मौका देंगे साथ ही उनका पूरा मार्गदर्शन भी करेंगे।















