Home Education पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की अंग्रेजी साहित्य समिति ने निबंध...

पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की अंग्रेजी साहित्य समिति ने निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया

बयूरो : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की इंग्लिश लिटरेरी सोसाइटी द्वारा “रोमांटिसिज्म एंड ग्लोरिफिकेशन ऑफ नेचर” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विभिन्न स्ट्रीम के लगभग सैंतालीस छात्रों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष का विषय “सेलिब्रेटिंग नेचर विद पोएट्स ऑफ द रोमांटिक एज” है। यह प्रतियोगिता महान कवि एस.टी कोलरिज की चिरस्थायी स्मृति को समर्पित थी। कॉलेज की प्रबंधक कमेटी के माननीय सदस्यों एवं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूजा पराशर ने छात्राओं की प्रशंसा की और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन के लिए अंग्रेजी विभाग के मुखी उजला दादा जोशी के प्रयासों की भी सराहना की। इस प्रतियोगिता की प्रबंधक कमेटी में आबरू शर्मा, गुरजीत कौर एवम रूबी भगत शामिल थे।