


ब्यूरो : फुटबॉल चौंक के पास स्थित अरमान अस्पताल के HR Head द्वारा ड्यूटी दौरान अस्पाल की नर्स से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। नर्स ने HR Head पर आरोप लगाते कहा कि उसकी ड्यूटी रात के समय थी। इस दौरान HR Head ने अस्पताल के रैंप पर छेड़खानी की। बताया जा रहा है कि नर्स द्वारा शोर मचाने पर आस-पास लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद थाना-2 की पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित नर्स के बयानों के आधार पर HR Head के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोषी की तालाश शुरू कर दी है। गौर होकि थाना-2 में इस सम्बन्धी धारा 354-A अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी पुष्टि फोन पर थाना के नम्बर पर मौजूद पुलिस कर्मी ने की।







