


(हार्दिक) : शहर में लूट की वारदाते रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक लूट का मामला प्रताप बाघ इलाके में सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर उससे करीब 2.5 लाख की नकदी लूटी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लूट की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंडी रोड पर दालों के व्यापारी अशोक कुमार के पास काम करने वाला ढाई लाख रुपये बैंक में जमा करवाने गया था। युवक का कहना है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया गया और सिर पर किसी वस्तु से हमला किया पैसे लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में दालों के व्यापारी तक कारिंदा ही बतौर साजिशकर्ता पाया गया है इसके चलते लूट के मुख्य आरोपी के तौर पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।








