




बयूरो : जालंधर में AK Study Visa को बदनाम करने की साजिश की जा रही है जोकि बेनकाब हो गई है। बुधवार को एक संगठन के कुछ लोगो द्वारा दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया गया। हालांकि इस संगठन से जुड़े लोग यदा-कदा शहर के अन्य ट्रेवल एजैंटों के दफ्तरों के सामने नारेबाजी करते ही रहते हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को बस स्टैंड नजदीक AK Study Visa के बाहर एक संगठन के कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक AK Study Visa विदेश भेजने के लिए लोगों से फीस ले रहा है। इस संबंध में AK Study Visa के प्रबंधकों को कहना है कि एक संगठन के कुछ लोगों ने उन्हें बदनाम करने की साजिश रची है। जिसके चलते एक सुनियोजित तरीके से दफ्तर के बाहर नारेबाजी की गई। प्रबंधकों ने बताया कि उनके पास सरकार द्वारा जारी लाइसेंस है।







