




– फिर से सिविल सर्जन से मिली क्लीन चिट पर भी खड़े होने लगे सवाल
– डॉक्टरो की काबिलियत पर भी शहरवासियों में चर्चा
बयूरो : हमेशा विवादों में रहने वाला NHS हॉस्पिटल व नासा न्यूरोकेअर के डॉ. नवीन चितकारा को उपभोक्ता फोरम ने 5 लाख का जुर्माना लगाया है। जानकारी अनुसार महिला मरीज की स्पाइन सर्जरी में कोताही बरतने पर उपभोक्ता फोरम ने यह जुर्माना लगाया है व साथ ही 7 हजार रुपए बतौर कानूनी खर्च अदा करने को कहा है। सूत्रों अनुसार शिकायतकर्ता आईपी सिंह ने अपनी माता अवतार कौर का 2013 में डॉ. चितकारा से करवाया था जिसे उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष कुलजीत सिंह व मैडम ज्योत्स्ना ने सुनवाई पश्चात डॉ. चितकारा के खिलाफ फैसला देते हूए यह जुर्माना लगाया। इस फैसले पश्चात एक बार फिर से शहर में सिविल सर्जन द्वारा NHS हॉस्पिटल को मिली क्लीन चिट पर भी एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे है। शहरवासियों में आम तौर पर डॉक्टरो की काबिलियत पर भी सवाल खड़े करना आरंभ कर दिया है।







