




ब्यूरो : JETWA के प्रधान जॉय मलिक के अनुसार कोरोना माहमारी के चलते सरकार जो भी गाइडलाइन दे रही है हमारी एसोसिएशन पूरी तरह से उसके साथ चलेगी। उन्होंने बताया कि ऐसे दौर में जब महामारी का प्रकोप भी है व व्यापार का बुरा हाल है, लेकिन इस समय हम सब को संयम से काम लेना चाहिए। इस समय व्यापार को देखते हुए कोई भी व्यापारी वर्ग पुरी तरह से ताला बन्दी के लिये तैयार नहीं है। सरकार को व्यापारी वर्ग के लिये कुछ ना कुछ रियायतें दी जानी चाहिए ओर सरकार से निवेदन है। पुरा लाकडाऊन नहीं लगाना चाहिए कोरोना की लड़ाई के साथ कारोबार भी साथ ही चलना चाहिए जो सरकार द्वारा 5 बजे बाज़ार बंद का हुक्म है, हम उसका स्वागत करते है। इससे हर व्यापारी का काम भी चलता रहेगा व कोरोना की चैन तोड़ने में भी मदद मिलेगी।







