Home Health जालंधर : कोरोना अटैक जारी, फिर इस बड़ी मात्रा में मिले मरीज,...

जालंधर : कोरोना अटैक जारी, फिर इस बड़ी मात्रा में मिले मरीज, दम तोड़ने वालों के आंकड़े में भी उछाल, पढ़ें इलाके

बयूरो : जिले में कोरोना विकराल रूप धारण करता जा रहा है। बुधवार को जिले में करीब 590 नए मरीज पाए गए जिसमें कुछ दूसरे जिलों से सम्बंधित है। वही 8 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। नए मिले मरीजो में पॉश इलाके आदर्श नगर, माडल टाऊन, मास्टर तारा सिंह नगर आदि के परिवारों के 3-4 लोग शामिल है। इसके अतिरितक नए मरीज पॉश इलाके डिफैंस कालोनी, हरनामदासपुरा, मोहल्ला इस्लामगंज, गोपाल नगर, आर्दश नगर, किला मोहल्ला, किशनपुरा, सैनिक विहार, इंदिरा पार्क, एयरफोर्स स्टेशन आदमपुर, कालिया कालोनी, विरदी कालोनी, कृष्णा नगर, गोल्डन एवेन्यू, गुरु तेग बहादुर नगर, ग्रीन माडल टाऊन, शक्ति नगर, न्यू जवाहर नगर, छोटी बारादरी, दादा कालोनी, सैंट्रल टाऊन, गुरजयपाल नगर, शहीद उधम सिंह नगर, माडल टाउन, न्यू विजय नगर, मास्टर तारा सिंह नगर, हरबंस नगर, एकता नगर आदि इलाको से सम्बंधित है।