





बयूरो : जालंधर के कबीर नहर से दिल दहला देने वाली सूचना सामने आ रही है। जानकारी अनुसार घरेलू विवाद के चलते सगे भाई ने चाकुओं से गोद-गोद कर अपने सगे भाई का कत्ल कर दिया है। सूत्रों अनुसार रात पौने 11 बजे के करीब यह वारदात हुई है।

मृतक की पहचान पंकज कुमार निवासी कबीर नगर के रूप में हुई है। इस बर्र जानकारी देते हुए ESI हॉस्पिटल में मौजूद मृतक के भाई मनी ने बताया कि वह बाहर कही बर्थडे पार्टी में गया हुआ था कि उसके मा-बाप का फोन आया कि पंकज व तीसरे भाई रोहित का आपस मे झगड़ा हो गया है।

दोनों एक साथ शराब पी रहे थे जिस दौरान उनकी बहस हुई और फिर घटना घटी। उन्होंने बताया कि जब वह घायल भाई पंकज को सिविल हॉस्पिटल लाए तो उन्हें esi हॉस्पिटल जाने को कहा गया। जहां पहुंचते ही पंकज को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। सूत्रों अनुसार आरोपी भी रोहित मौके से फरार बताया जा रहा है।








