Home Religious मंगलवार सम्बंध व परिचय क्षेत्र बढेगा, सफलता से मनोबल मजबूत होगा, कार्य...

मंगलवार सम्बंध व परिचय क्षेत्र बढेगा, सफलता से मनोबल मजबूत होगा, कार्य की अधिकता रहेगी, पढ़ें राशिफ़ल

किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।

मेष राशिफल
आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

वृषभ राशिफल
निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी। समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा।

मिथुन राशिफल
नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ मे वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दैवीय कार्यो में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे।

कर्क राशिफल
सामाजिक कार्यों से सुयश मिलने के साथ ही आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा।

सिंह राशिफल
कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग के बीच सफलता मिलने से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। किसी से धोखा मिल सकता है।

कन्या राशिफल
सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

तुला राशिफल
आज लाभ की संभावना के बीच किसी पुराने मित्र से मिलने की सम्भावना भी है। व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे।

वृश्चिक राशिफल
नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

धनु राशिफल
निवेश किये धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़नें के कारण निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी।

मकर राशिफल
कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझे। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी।व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

कुंभ राशिफल
आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेगे। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

मीन राशिफल
आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी हे। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

जानें 2021 के Magical Tips, प्रख्यात टैरो कार्ड रीडर रीटा छाछी से