Home Punjab जालंधर : ‘परकाश बेकरी’ की पुलिस कमिश्नर को हुई शिकायत, पढ़ें व...

जालंधर : ‘परकाश बेकरी’ की पुलिस कमिश्नर को हुई शिकायत, पढ़ें व देखें

बयूरो : मॉडल टाउन मार्किट स्तिथ परकाश बेकरी द्वारा नियमो की धज्जियां उड़ाना व महामारी दौरान भी पैसे कमाने की लालसा के चलते रविवार के मामले सम्बन्धी अब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, कांग्रेस IT डिपार्टमेंट के चेयरमैन व मॉडल टाउन की एक एसोसिएशन के प्रधान अरविंद शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी देते हुए अरविंद शर्मा ने बताया कि परकाश बेकरी के मालिकों द्वारा रविवार को सरकारी आदेशानुसार दुकाने आदि बंद होने के उलट खुली रखी थी। उन्हें कुछ तस्वीरें मिली जिसमे परकाश बेकरी मालिक दुकान का आधा शटर खोल कर बिक्री कर रहे थे। और मौके पर एक पुलिस कर्मी भी दिखाई दे रहा है। इस सम्बन्धी उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की है जिस पर उन्होंने जनहित में उचित कार्यवाही की मांग रखी है। ऐसे में मॉडल टाउन की इस हाई प्रोफाइल बेकरी का मामला उलझता दिखाई दे रहा है क्योंकि जहां एक ओर उक्त बेकरी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वही अब अरविंद शर्मा की शिकायत के बाद मालिको की मुसीबतें बढ़ सकती है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि पुलिस कमिश्नर अब इस शिकायत पर क्या कार्यवाही करते है।