Home Punjab जालंधर : धज्जियां ‘ VASAL’ माल के मालिक राम प्रकाश वासल द्वारा

जालंधर : धज्जियां ‘ VASAL’ माल के मालिक राम प्रकाश वासल द्वारा

माननीय अदालत के स्टे के बावजूद पहुंचे जमीन ‘वाहने’ : वरुणदिप/परमजीत

बयूरो : शहर में कानून की धज्जियां उड़ाने के मामले आम तौर देखने को मिलते है जिसमे माहौल अनुसार कई बार अप्रिय घटनाएं घटित हो जाती है परन्तु माननीय अदालत के स्टे के बावजूद अगर कोई कानून की धज्जियां उड़ाता है तो वह जानबूझकर ऐसा कर रहा होता है। ऐसा ही एक मामला सोमवार को होशियारपुर रोड पर स्तिथ गांव हजारां में देखने को मिला। दरअसल 2 पक्षों में जमीन के विवाद को माननीय अदालत ने स्टे जारी किया हुआ है। लेकिन इस आदेश के बावजूद अगर किसी की हिम्मत है तो वह है VASAL माल के मालिक राम प्रकाश वासल। क्योंकि उनकी शह पर उनके ड्राइवर, ट्रेक्टर व ट्रेक्टर चलाने वाला विवादित जमीन पर पहुंच जाते है और बाकायदा भूमि पर ‘वाहने’ का कार्य करने लगते है। जब इस बारे दूसरे पक्ष को सूचना मिलती है तो वह मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित करते है। पुलिस लिखित शिकायत मिलने पर लिखित कार्यवाही करती है जिसमे मौके पर राम प्रकाश वासल का ड्राइवर, ट्रेक्टर तो पाए जाते है लेकिन राम प्रकाश की ऊंची पहुंच के कारण यह लिख दिया जाता है कि मौके पर ‘वाही’ नही हो रही थी। अगर यह सच है तो फिर वासल साहब के आदमी वहां ट्रेक्टर लेकर गए ही क्यों? यह एक बड़ा सवाल पुलिस जांच पर भी खड़ा होता है कि विशेष तौर पर यह शब्द क्यों लिखे गए। गोलमाल न्यूज़ तथ्यों के आधार पर समाचार प्रकाशित कर रहा है। इस बारे जब राम प्रकाश वासल का पक्ष जानने के लिए उन्हें सम्पर्क किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ था। गोलमाल न्यूज़ उनके पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।