




ब्यूरो : जालंधर के जे.पी नगर में रविवार रात रेड के दौरान कमिश्नरेट जालंधर के CIA स्टाफ की पुलिस ने मैचों पर सट्टा लगाने वाले 2 बुकीयों को हिरासत में लिया। जिसके दौरान पुलिस ने सट्टेबाजों से 19 मोबाइल, लैपटॉप व नकद राशि बरामद की है। पकड़े गए बुकी की पहचान नरेश कुमार उर्फ नेशा के रूप में हई है। नेशा आदर्श नगर चौपाट्टी में कुल्फी की रेहड़ी लगाता है। जानकारी के मुताबिका सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि जे.पी नगर में कुछ बुकी क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं। पुलिस ने मोके पर पहुंच कर दो बकियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अभी जांच कर रही है।







