




बयूरो : शहर में दिल्ली की भांति ऑक्सीजन की कमी लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में जिले के DC ने भी सख्ती बरतनी आरंभ कर दी है। गत रात्रि शहर के सर्वोदया हॉस्पिटल में कोरोना मरीजो को ऑक्सीजन की आई कमी के बाद यह सख्ती देखने को मिली है जिसमे पूर्ण तौर ओर अब DC द्वारा सिवाए हॉस्पिटलों के सभी को ऑक्सीजन की सप्लाई पर रोक लगा दी है।
दरअसल देर रात्रि सर्वोदया हॉस्पिटल प्रबन्धन द्वारा ऑक्सीजन की घटती मात्रा के चलते मरीजो के परिजनों को अपने मरीजो का कही और इंतेजाम करने बारे कह दिया था और कारण हॉस्पिटल में मात्र कुछ मिनट या घण्टे भर की ऑक्सीजन बचा होना बताया गया था। गौर होकी ADC विशेष सरंगल ने पिछले दिनों में सिविल हॉस्पिटल में जांच कर पाई गई लीकेज को भी रोका तथा करीब 47 प्रतिशत उयोग बढ़ाया।







