Home Crime जालंधर : गिरफ्तार प्रिंसिपल SVM स्कूल का, बच्चों को स्कूल बुला लिया...

जालंधर : गिरफ्तार प्रिंसिपल SVM स्कूल का, बच्चों को स्कूल बुला लिया जा रहा था Exam

ब्यूरो : जहां कोरोना संक्रमण रोकने के लिए पाबंदियां लगाई जा रही है। वहीं पंजाब सरकार द्वारा दिये आदेशों का उल्लंघन करके व कोरोना के बढ़ते केसों के बावजूद मनमानी करने वाले एक प्राइवेट स्कूल के खिलाफ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी अनुसार पुलिस को सुचना मिली थी की SVM स्कूल का प्रिंसिपल स्कूल में बच्चो के एग्जाम ले रहा है। पुलिस ने स्कूल में रेड कर प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया और स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ थाना जालंधर कैंट में जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के उल्लंघन के आरोप में IPC की धारा 188, एपिडेमिक डिजीज एक्ट की धारा 3 और डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 54 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।