Home Education HMV की इनोवेशन काउंसिल के सदस्यों ने ATL इनोवेशन मिशन के वर्चुअल...

HMV की इनोवेशन काउंसिल के सदस्यों ने ATL इनोवेशन मिशन के वर्चुअल सेशन में लिया भाग

ब्यूरो : हंसराज महिला महाविद्यालय की इनोवेशन काउंसिल के सदस्यों ने AIM – AICTE के वर्चुअलसैशन में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन की अध्यक्षता व निर्देशानुसार भाग लिया। इस सेशन का आयोजन डॉ. बी. आर. अंबेदकर को 130वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर किया गया था। ATL इनोवेशन मिशन के डायरैक्टर आर.रामनन के स्वागती भाषण से सेशन का आरम्भ हुआ। उन्होंने सभी को अंबेदकर जयंती एवं ATL कम्यूनिटीडे की बधाई दी। आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. अनिल ने इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थान तथा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के लिंकेज की बात की। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य रिसर्च को अगले स्तर पर ले जाना है शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के चीफ इनोवेशन आफिसर डॉ. अभय जेरे ने इस बात पर जोर दिया कि संस्थान में इनोवेशन से संबंधित्त सभी महत्त्वपूर्ण सुविधाओं का होना जरूरी है। उन्होंने इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने के लिए सभी चैलेंज व अवसरों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों में जल्द से जल्द इनोवेशनसिस्टम शुरू होना चाहिए ताकि इनोवेटिव युवा लीडरों की अगली पीढ़ी तैयार हो सके। इनोवेशन को प्रैक्टिस में लाना कठिन है, लेकिन इसका होना जरूरी है। एचएमवी इनोवेशन काउंसिल के सदस्यों डॉ. अंजना भाटिया, लेफ्टिनेंट सोनिया महेंदू, डा. राखी मेहता, अल्का शर्मा, लवलीन, नवनीता, डा. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. जसप्रीत, हरप्रीत कौर, डॉ. सिम्मी, आशीष चड्ढा, विधुवोहरा व ऋषभ धीर ने इस सेशन में भाग लिया।