



– आखिर कपूरथला के स्कूल मालिक का नामजद बेटा क्यों नही आ रहा पुलिस गिरफ्त में ?
ब्यूरो : जालंधर का गोल्ड किट्टी स्कैम फिर से चर्चा में आया है। PPR मार्केट स्थित OLS विज प्रा. लि. कंपनी के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक ही दिन में 8 FIR दर्ज की हैं। जिनमें उन्होंने 21.78 लाख की ठगी की है। कंपनी के गगनदीप सिंह, रणजीत सिंह, गुरमिंदर सिंह, मनदीप कौर व नवदीप कौर के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी के केस दर्ज किए हैं। इन मामलों की जांच भी पहले बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को सौंप दिया गया है। मल्टीलेवल मार्केटिंग की आड़ में OLS कंपनी ने पूरे योजनाबद्ध तरीके से ठगी की। शुरूआत में LED, होम थियेटर, RO सिस्टम, CCTV कैमरा जैसा घरेलू जरूरत के सामान के लिए किश्तें जमा कराई गई। लोग इससे जुड़ते गए। इसके बाद कंपनी ने उनके रिश्तेदारों को भी इसमें जोड़ने को कहा, जिसके बदले उन्हें नए मेंबर बनाने का कमीशन दिया जाता था। इसके बाद कंपनी ने गोल्ड किट्टी शुरू की। इसमें 11 महीने की किश्त कस्टमर को देनी होती थी जबकि बारहवीं किश्त कंपनी ने देनी थी। इसके बाद पूरी कीमत का सोना दिया जाना था। कंपनी ने पैसा तो जमा किया लेकिन जब सोना देने की बारी आई तो अपना सामान समेटकर दफ्तर बंद कर फरार हो गए। गौर होकि कपूरथला जिले से सम्बंधित एक स्कूल मालिक का नामजद बेटा पहले दिन से पुलिस गिरफ्त से दूर है। जानकारी अनुसार स्कूल मालिक की ऊंची पैठ के चलते पहलेद दिन से पुलिस उसके बेटे को नजरअंदाज करती आ रही है जबकि मास्टरमाइंड उसी के होने के आरोप लगातार लगाए जा रहे है। याद दिला दें कि उक्त स्कूल मालिक का पिछली बार बयान सामने आया था कि उसका बेटा वहां नौकरी करता था। लेकिन अगर पुलिस मामले में उक्त व्यक्ति के बेटे को नामजद कर रही है तो अभी तक न तो वह गिरफ्तार हुआ और न ही वह स्वयं पेश हुआ जिससे साफ होता है कि वह पुलिस गिरफ्त से फरार है।







