



ब्यूरो : जालंधर पुलिस ने नाकाबंदी दौरान जाली आयुष्मान कार्ड बनाने वाले बाप – बेटे को गिरफ्तार किया है। SP कमलजीत सिंह ने बताया कि स्पैशल यूनिट इंचार्ज अश्वनी कुमार ने पुलिस टीम सहित सिविल अस्पताल के निकट नाकाबंदी की हुई थी। शक के आधार पर बाप – बेटे को रोका तो उनके कब्जे से 161 जाली आयुष्मान कार्ड, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान सतपाल पुत्र सुरजीत के तौर पर हुई है जो की अमृतसर के रहने वाले है। पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि इनकी करियाने की दुकान है। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में जाली आयुष्मान योजना के कार्ड बनाने का काम शुरू क्र दिया। पुलिस ने आरोपियों के के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







