



ब्यूरो : इंडस्ट्री में स्किल्ड वर्करों की बढ़ती डिमांड को देखते 10वीं के बाद छात्रों की स्किल्ड कोर्सों में रूचि बढ़ती दिखाई दे रही है। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा 10वीं के बाद करवाए जाते कोर्सों में छात्रों का दाखिला लेने में भारी उत्शाह है। 10वीं के बाद ज्यादातर छात्रों स्किल्ड वर्कर कोर्सों की तरफ जा रहे हैं। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बताया कि मैट्रिक के बाद होटल इंडस्ट्री में जाने के चाहवान छात्रों के लिए होटल मैनेजमेंट आई.टी.आई (फ्रंट ऑफिस, फ़ूड प्रोडक्शन, बेकरी, फ़ूड एंड बेवरीज), पॉलिटेक्निक में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट में इलेक्ट्रीशियन, कोपा, व्हीकल मोटर मैकेनिक, वेल्डर प्लम्बर, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन एंड ऐ.सी, यामाहा ट्रेनिंग स्कूल आदि कोर्स ऑफर किये जा रहे हैं। जिसमें छात्र रजिस्ट्रेशन/दाखिला करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कोर्स करने के साथ छात्रों के हाथ में गुण आता है जिससे वह अपना काम कर सकते हैं, कंपनियों में काम कर सकते हैं और विदेशों में भी सैटल होकर अच्छी आमदनी कमाते है। छात्रों को अपना कारोबार शुरू करने के बैंक लोन में सहायता/गाइड और कंपनी में चयन के लिए विषय ट्रेनिंग प्रोग्रामों और कैंपस प्लेसमेंट भी प्रदान किये जाते हैं। चोपड़ा ने कहा कि होनहार छात्रों के लिए मास्टर राजकंवर चोपड़ा एक करोड़ स्कालरशिप भी उपलब्ध है। चेयरमैन चोपड़ा ने 10वीं के बाद जो छात्र स्किल्ड वर्कर कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं वह ऑनलाइन, फ़ोन पर भी अपना दाखिला/रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।







