



ब्यूरो : सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस साउथ कैंपस शाहपुर और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (आई.एच.आर.ओ) के मध्य करार हुआ। इस करार पर हस्ताक्षर कैंपस डायरेक्टर डॉ.जी.एस.कालरा, डीन अकादमिस डॉ. अनुपमदीप शर्मा, सी.सी.पी.सी विभाग के मैनेजर वंशरहेजा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन पंजाब कानून के डायरैटर वकील विक्रांत राणा और सह सचिव मनिंदर कौर एवं भावना कपूर की मौजूदी में की गए। वकील विक्रांत राणाने कानूनी अधिकारों पर जोर दिया, जो दोनों पक्षों के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे। यह करार कई अलग – अलग पहलुओं में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कानूनी शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को लिए यह करार उनके भविष्य को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगा। इस बारे में बातचीत करते हुए सी.सी.पी.सी विभाग के मैनेजर वंश रहेजा ने कहा कि इस करार को करने का मुख्य उद्देश्य सीटी के स्टाफ मैंबरों, शिक्षकों और छात्रों के लिए शोध गतिविधियां, ट्रेनिंग, प्रकाशन और मानव अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करना है। इसी के अधीन सटी गुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एक कमेटी भी बनाई है। इंस्टीट्यूशंस में पढ़ने वाले छात्रों को अपने ज्ञान में बढ़ौतरी करने के लिए ढेर सारे नए अवसर मिलेंगे। सीटी गुप के मैनेजिंग डायरैटर मनबीर सिंह, कैंपस डायटर डॉ.जी.एस कालरा ने छात्रों और स्टाफ मैंबरों को इस करार के लिए बधाई दी।







