



ब्यूरो : कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल किसानों द्वारा बनाई गई झोपड़ियों में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से कई झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। वहीं किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने सरकार पर आगजनी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों ने ये आग लगाई है। सरकार आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं आग लगने की घटना के बाद फायर बिग्रेड व पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है।







