



ब्यूरो : दिल्ली के मुख्य मंत्री ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगाए जाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा की दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर आ गयी है। जिसे रोकने के लिए दिल्ली में Weekend Lockdown लगाया जायेगा। उन्होंने कहा की Weekend पर लोगो की आवाजाही अधिक है जिसकी वजह से कोरोना के केस बढ़ रहे है। उन्होंने कहा की emergency services कर्फ्यू के दौरान खुली रहेंगी।
क्या खुला रहेगा, और क्या रहेगा बंद
1. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान हॉस्पिटल्स, मेडिकल स्टोर और emergency services खुली रहेंगी।
2. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शादियों के लिए पैलेस, होटल्स आदि कर्फ्यू पास के साथ मान्य होंगे।
3. सिनेमा हॉल को 30% लोगो के साथ चलाया जायेगा।
4. वीकली मार्किट को 1 Day/ Zone के हिसाब से चलाया जायेगा।
5. सभी रेस्टोरेंट्स और ढ़ाबो पर बैठ के खाने के इजाज़त नहीं होगी, सिर्फ वहा होम डिलीवरी की सर्विस रहेगी।







