

(पूजा मेहरा) : भारत सरकार के बैंको के निजीकरण के खिलाफ और बैंक विरोधी रवय्ये के खिलाफ बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फ़ोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर दो दिन की राष्ट्र व्यापी हड़ताल 16 और 17 दिसम्बर को प्रस्तावित है। जिसके चलते बैंकों में पूर्ण रूप से काम काज बन्द रहेगा।
इसी के साथ ही 16 और 17 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा सिविल लाइंस जालंधर के सामने व्यापक रूप से विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। दो दिन की हड़ताल से जनता को परेशानी होगी। बैंको से संबंधित कामों पर असर पड़ेगा।











