Home Entertainment जालंधर : A.N kathak dance studio में फिटनेस भांगड़ा सीजन की शुरुआत

जालंधर : A.N kathak dance studio में फिटनेस भांगड़ा सीजन की शुरुआत

ब्यूरो : A.N kathak dance studio के MD अश्वनी kathak ने बताया कि आज बैसाखी के पावन अवसर पर फिटनेस भांगड़ा सीजन की शुरुआत की गई है। जिसमें रजत, ऋषि और विशाल कल्याण को बतौर ट्रेनर नियुक्त किया है। इसमें गायन, वादन और नृत्य तीनों कलाओं को भी सिखाया जाएगा। कथक नृत्य पर विशेष रुप से ध्यान दिया जायगा। इसमें अरुणा अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भावना संदल ने बताया की शहरवासियों के लिए बहुत अच्छा व सुनहरा मौका है रोज की भाग-दौड़ की जिंदगी में stress free होने के लिए। A.N kathak dance studio में fitness के साथ-साथ माइंड रिलैक्सेशन थेरेपी की एक नई शुरुआत कर रहे हैं। स्टूडियो की डायरेक्टर नीतू मेहरा ने अरुणा अरोड़ा को सम्मानित किया और आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। वहां विशेष तौर पर अंजलि सिकरी, पूनम अरोड़ा, मधु धवन, गुन संदल, योशिता उपस्थित थे।