



ब्यूरो : श्री गुरु गोबिन्द सिंह द्वारा खालसा पंथ की स्थापना दिवस बैसाखी का पर्व सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशंस की विभिन्न ब्रांचों द्वारा वर्चुअल रूप से मनाया गया। जिसमें छात्रों ने पंजाबी पारंपरिक पहन हिस्सा लिया। इस अवसर पर छात्रों में पंजाबी गबरु और पंजाबन मुटियार की प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस अवसर पर छात्रों ने भंगड़ा डालकर लोक गीतों “जुगनी”, “जट्टा आई बैसाखी” आदि गाये। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को बैसाखी के इतिहास के बारे में बताते हुए कि कहा कि बैसाखी के दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है इस दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई और इस पर्व पर किसान की फसल पककर तैयार हो जाती है घर में नई आई फसल को देख किसान खुश होता है।







