Home Education शैक्षिक संस्थान विद्यार्थीयों की सोच में परिपक्वता लाते हैं : DIPS एम.डी...

शैक्षिक संस्थान विद्यार्थीयों की सोच में परिपक्वता लाते हैं : DIPS एम.डी सरदार तरविंदर सिंह

डिप्स कालजों ने बनाया है शिक्षा के क्षेत्र में विशेष स्थान

ब्यूरो : भविष्य की जरूरतों को मद्देनज़र रखते हुए डिप्स संस्थानों द्वारा अपने कालों में पढ़ने वाले विद्यार्थीयों को हर संभव तरीके से अपनी रचनात्मकता को निखारने और अपने व्यक्तितव को बखूबी तराशने के गुणों से भरा जाता है। डिप्स संस्थान की अग्रिम श्रेणी में है जालंधर, पठानकोट रोड पर स्थित डिप्स आई.एम.टी जहां पर मैडिकल लैब सांइसिज़, होटल मैनेजमेंट तथा एयरलाइंस टूरिज़म इत्यादि में विद्यार्थीयों ने अपने शानदार प्रदर्शन से अपने माता पिता एंव अपनी संस्थान का नाम भी रोशन किया है । डिप्स आई एम टी के विद्यार्थियों के लिए मैनेजमेंट द्वारा सेमिनार तथा वर्कशापस का आयोजन समय समय पर किया जाता रहा है। डिप्स को – एड कालज ढिलवां के छात्रों ने यूथ फेस्टिवल में अपना विशेष स्थान बनाया है। फलार अरेंजमेंट, रंगोली, फोटोग्राफी, डिबेट, सकिट, कविता उच्चारण, वेस्टर्न सिंगिंग में अपना लोहा मनाया है तथा प्रथम स्थानों नाम दर्ज करवाया है। वहीं, डिप्स ढिलवां कॉलेज के विद्यार्थियों ने बीए, बीसीए, एमएससी आईटी, एमए पंजाबी, पीजी, यूजी डिप्लोमा फैशन डिजाईनिंग और कॉसमोटोलजी में शानदार यूनिवर्सिटी पोज़ीशनस हासिल कर डिप्स ही नहीं बल्कि पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। डिप्स बीएड कॉलेज ढिलवां में राष्ट्रीय स्तर पर सेमिनारों का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थी अपने भविष्य के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ तैयार रहें। कालज कैंपस में छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए तरह तरह की दिलचस्प गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थीयों के अंदर से झिझक खत्म कर, उन्हें हर लहजे से आत्मनिर्भरता सिखाई जाए। डिप्स रड़ा मोड़ से संचालित डिप्स पोलीटेक्नीक कालेज अपने इलाके की पहचान है। डिप्सपोलीटेक्नीक से डिप्लोमा अर्जित कर विद्यार्थीर्याने अनेक संस्थाओं में बढ़िया स्थान हासिल किया है। डिप्स श्रृंखला के सीएओ रमनीक सिंह तथा जशन सिंह ने बताया कि डिप्स के विद्यार्थीयों ने पढ़ाई के साथ साथ खेलों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी काबिलियत का पदचम लहराया है जो कि काबिले तारीफ है। रड़ा मोड़ में ही स्थित डिप्स बीएड कॉलेज विदयार्थीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है जहां से शिक्षा ग्रहण कर विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा के साथ सेवाएं प्रदान कर रहे हैं । डिप्स संस्थान के एमडी सरदार तरविंदर सिंह के सशक्त नेतृत्व में डिप्स कॉलेज अपना विशेष मुकाम बना रहे हैं। एक ही छत के नीचे जहां विद्यार्थी उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं वहीं सेमिनार , डिबेट तथा अपने क्षेत्र के माहिर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विद्यार्थीयों के सर्वपक्षिय विकास के लिए गेस्ट लेक्चर करवाए जाते हैं । डिप्स संस्थान की सीईओ मोनिका मंडोतरा ने की मंगल कामना करते हुए कहा कि डिप्स को अपने विद्यार्थीयों पर गर्व है एमडी सरदार तरविंदर सिंह ने शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराते हुए कहा कि डिप्स संस्थान का मुख्य उद्देश्य है हर उस विद्यार्थी तक शिक्षा पहुंचाना है जो सच में कुछ बनने का सपना देखते हैं और मेहनत करने से घबराता नहीं।