Home National रद्द CBSE 10वीं परीक्षाएं, जानें कब होंगी 12वीं परीक्षाएं

रद्द CBSE 10वीं परीक्षाएं, जानें कब होंगी 12वीं परीक्षाएं

ब्यूरो : देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। 1 जून को फिर से समीक्षा बैठक होगी जिसमे 12वीं की स्थगित की गई परीक्षाओं बारे विचार कर परीक्षा से 15 दिन पहले बच्चों को सूचित किया जाएगा।