



ब्यूरो : जालंधर से गैस सिलैंडर फटने का मामला सामने आया है। जिसके चलते इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों अनुसार काजी मंडी के नजदीक मोहल्ला संतोषी नगर में एक गैस सिलैंडर ब्लास्ट हुआ है। जिसमें एक छोटे बच्चे व महिला सहित 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। इस घटना से आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।








