


बयुरो : पति द्वारा कर्ज चुकाने के लिए कमाई छीनने से आहत ब्यूटीशियन पत्नी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। ब्यूटीशियन ने एक दिन पहले ही पति व 4 साल के बच्चे के साथ मैरिज एनीवर्सरी मनाई थी। ब्यूटीशियन के पति ने बैंक व रिश्तेदारों से कर्जा ले रखा था लेकिन उसमें घाटा होने की वजह से वो कर्जा नहीं चुका पा रहा था। इस वजह से वह पत्नी की भी कमाई छीन लेता था।
पुलिस ने अब मृतका के भाई के बयान पर आरोपी कपड़ा कारोबारी पति व देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बहन ने बताया कि उसका जीजा रिपन शर्मा शैली को परेशान कर सारे पैसे छीन लेता था। इसके अलावा कर्जा चुकाने के लिए वह और पैसे की मांग करता था। जिसकी वजह से बहन शैली बहुत परेशान रहती थी। इसके बारे में उसकी बहन फोन कर उसे बताती थी। शुक्रवार शाम को उसे जीजा रिपन शर्मा का फोन आया कि तेरी दीदी शैली शर्मा ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी है। जिससे उसकी मौत हो गई। वह तुरंत परिवार के लोगों को लेकर मोहल्ला इंद्रप्रस्थ पहुंचा और बहन की पंखे से लटकते हुए लाश देखी।
उसने कहा कि उसकी बहन शैली को जीजा रिपन शर्मा व उसका भाई सोनू शर्मा पैसों के लिए परेशान करते थे, इसी वजह से तंग आकर बहन ने खुदकुशी कर ली। इस बारे में पति रिपन शर्मा ने कहा कि गुरुवार को उनकी मैरिज एनीवर्सरी थी। वो बेटे के साथ बाहर खाना खाने गए थे। वहां से लौटने के बाद कोई ऐसी बात नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह भी रोजाना की तरह उसने खाने का टिफिन तैयार कर मुझे दिया था। उसे तो शाम को पता चला कि शैली ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है।







