


बयूरो : शहर में कोरोना बेलगाम होता जा रहा है और कोरोना अटैक लगातार जारी है। शनिवार को जिले में 437 नए मरीज मिले जिसमे से 30 दूसरे जिलों से सम्बंधित है। वही 1 डॉक्टर व 1 महिला सहित कुल 6 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। गौर होकि दम तोड़ने वालों में 1 मरीज सिविल में दाखिल हुआ था और मात्र 1 घण्टे में उसने दम तोड़ दिया। नए मिले मरीजो में 1/2 साल के 2 छोटे बच्चों सहित 5 डॉक्टरों व उनके परिजन, 7/8 साल के बच्चे, 11 साल के 2 बच्चे, बी.एस.एफ. चौक के पास स्थित एक निजी कार कंपनी के 4 कर्मचारी, एक निजी होटल से संबंधित 2 लोग शुमार है। इसके अतिरिक्त दिलबाग नगर, गणेश नगर दकोहा, मोहल्ला गोबिंदगढ़, पी.ए.पी., प्रकाश नगर, माडल टाऊन, अमर नगर, रविंदर नगर, न्यू डिफैंस कॉलोनी, लिंक रोड, नकोदर रोड, राजा गार्डन, न्यू देयोल नगर, विंडसर पार्क, माडल हाऊस, गोल्डन एवेन्यू फेज 2 आदि इलाको से नए मिले मरीज सम्बन्धित है। सूत्रों अनुसार दिलबाग नगर में सबसे ज्यादा कोरोना के 1 दिन में 10 से भी ज्यादा कोरोना मरीज मिले है।








