Home Entertainment जेल पहुंचा पंजाबी गायक करण औजला, पढ़ें क्यों

जेल पहुंचा पंजाबी गायक करण औजला, पढ़ें क्यों

बयुरो : ताजपुर रोड की सैंट्रल जेल में जहां अक्सर सुरक्षा रहती है और किसी भी वी.वी.आई.पी. के आने से पहले पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाते हैं, आज दोपहर पंजाब के लोक गायक करण औजला के पहुंचते ही गाड़ियों के काफिले को कुछ इस तरह से जेल परिसर में एंट्री मिली जैसे किसी सीनियर अधिकारी को मिलती है। इसमें कौन-कौन सा प्रोटोकॉल तोड़ा गया यह भी जांच का विषय है। गायक की इस प्रकार एंट्री से कैदियों व हवालातियों में भी एक चर्चा छिड़ गई है। बताया जाता है कि आज दोपहर बाद एकाएक ताजपुर रोड से जेल गेट के अन्दर 6 गाड़ियों का काफिला दाखिल हुआ जिनके साथ एक पायलट गाड़ी भी थी। वहां मौजूद लोगों को लगा कि जेल का कोई बड़ा अधिकारी आया है लेकिन जैसे ही एक गाड़ी का दरवाजा खुला, उसमें से उतरकर गायक करण औजला अपने साथियों सहित जेल ड्योढ़ी से अंदर चले गए। फिर उन्हें बिना किसी चैकिंग के जेल के अंदर ले जाया गया और दरवाजे बंद कर दिए गए। वह अपने कई साथियों सहित घंटों जेल के अन्दर ही रहे। फिर वह जेल डयोढ़ी से बाहर निकलते ही साथियों सहित अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर रवाना हो गए।