


बयुरो : कपूरथला चौंक में स्थित प्रमोद सेल्ज पेंट से ग्राहक द्वारा खरिदा पराईमर का डब्बा खराब निकलने के बाद जब वह उसे वापिस करने पहुंचा तो स्टोर का मालिक प्रमोद उस पर भड़क गया और जातिसूचक शब्द तक बोले। जब ग्राहक ने इसकी शिकायत थाने दी तो पुलिस ने आरोपी प्रमोद कुमार के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत पर्चा दर्ज कर लिया। गांव वरियाणा के पेंटर सन्नी कुमार ने बताया कि वह गांव के ही ललित शर्मा के घर में पेंट का काम कर रहा है। उसने कपूरथला चौक स्थित प्रमोद सेल्स पेंट स्टोर से 170 रुपए में लोहे पर लगाने वाले प्राइमर का डब्बा खरीदा था। जब उसने उसे इस्तेमाल करने के लिए खोला तो वह उसे सही नहीं लगा। उसने तुरंत डब्बा बंद कर और उसे लौटाने के लिए मकान मालिक ललित शर्मा के साथ सेल्स पेंट स्टोर पर पहुंचा। उसने पेंट कारोबारी प्रमोद को कहा कि प्राइमर सही नहीं है, इसे वापस कर लो। स्टोर मालिक ने कहा कि डब्बा खुला हुआ है, इसलिए वो इसे वापस नहीं करेंगे। उसने स्टोर मालिक प्रमोद को कहा कि मैं गरीब आदमी हूं। अगर इसे वापस न किया तो मकान मालिक ने मेरी दिहाड़ी से इसके पैसे काट लेंगे। इस पर मालिक भड़क गया और कहने लगा कि तुम्हारा काम ही यही है। उसे जातिसूचक गालियां देने लगे। इतनी देर में स्टोर मालिक के ही कुछ साथी वहां आ गए। वो पेंट स्टेर मालिक के रिश्तेदार थे। उन्होंने मिलकर उसे धक्का देकर दुकान से बाहर निकाल दिया।







