

– मोहल्ला प्रेम नगर वेलफेयर सोसाइटी ने उठाई इलाके में हो रहे अवैध निर्माण खिलाफ आवाज, कहा : नही कर रहा कोई सुनवाई
बयूरो : शहर में अवैध निर्माण दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है और कानून से निडर गैरकानूनी सोच रखने वाले लोग लगातार अवैध निर्माण कर काली कमाई करने में जुटे है। शहर में ऐसे ही 2 मामले बुधवार को सामने आए जब एक ओर मौजूद कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा तथा दूसरी ओर पूरे इलाके के लोगो ने अवैध रूप से हो रहे निर्माणों के खिलाफ आवाज बुलंद की।
पहले मामले में मॉडल टाउन के प्रख्यात शिवानी पार्क चौक पर स्तिथ ‘OPPO’ शोरूम वाली बिल्डिंग की शिकायत खुद कांग्रेस IT डिपार्टमेंट के चेयरमैन अरविंद शर्मा ने लोकल बॉडी विभाग के विजिलेंस विभाग को की है।
उन्होंने शिकायत में कहा कि यह बिल्डिंग अवैध रूप से तैयार की गई है और निगम कई बार इस पर कार्यवाही कर चुका है लेकिन प्रत्येक बार निर्माण ढाया नही जाता परन्तु भ्र्ष्टाचार लिप्त कर्मी सेटिंग कर कार्यवाही बीच मे ही छोड़ देते है।
इस बारे अरविंद शर्मा ने कहा कि उक्त बिल्डिंग मॉडल टाउन के प्रख्यात व्यापारी की है लेकिन वह मार्किट के प्रधान होने के नाते कुछ भी गलत या अवैध इलाके में नही चलने देंगे क्योंकि उक्त जगह बिल्डिंग के अवैध निर्माण से पार्किंग में खासी दिक्कत आती है। अरविंद शर्मा ने कहा कि अगर जल्द इस पर उचित कार्यवाही न हुई तो माननीय अदालत में जा इंसाफ की गुहार लगाने से वह गुरेज नही करेंगे।

वही दूसरे मामले में मोहल्ला प्रेम नगर वेलफेयर सोसायटी ने इलाके में एक नामी शख्स द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज बुलंद की है। शिकायत पहले 15 मार्च को दर्ज करवाई गई और अब आज फिर से शिकायत दर्ज करवाई गई है।
इस मौके सोसाइटी सदस्यों ने कहा कि उनकी कही भी कोई भी अधिकारी सुनवाई नही कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी इस बारे लिख कर भेजा जा रहा है। कार्यवाही न हुई तो माननीय अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।









