Home Punjab नवजोत सिद्धू जल्द कर सकते हैं राजनीति में बड़ा धमाका

नवजोत सिद्धू जल्द कर सकते हैं राजनीति में बड़ा धमाका

-20 के करीब विधायक सिद्धू के पक्ष में

-प्रशांत किशोर के प्लान से गुस्से में कई मौजूदा विधायक

(अभिनंदन भारती) : कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह सिद्धू जल्द ही पंजाब की राजनीति में कोई बड़ा धमाका कर सकते हैं। यह धमाका पार्टी के भीतर रह कर भी हो सकता है तो पार्टी को छोड़ कर भी हो सकता है। प्रदेश के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह की ओर से लगातार नजर अंदाज किए जाने के बाद अब सिद्धू का संयम उबाल खाने लगा है। कांग्रेस के ही 20 के करीब विधायक सिद्धू के पक्ष में खड़े हैं और उनका कहना है कि यही सही वक्त है कि कमान सिद्धू के हाथ में पार्टी को दे देनी चाहिए। इन विधायकों का यह भी मानना है कि अगर कैप्टन के हाथ ही अगले चुनाव के लिए कमान रहती है तो कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पाएगी। कैप्टन की मनमानी के कारण सिद्धू भी चुनावों में रैलियों से दूरी बनाए रखेंगे और ऐसे में कांग्रेस की रैलियों में भीड़ नहीं जुट पाएगी। हाईकमान भी सिद्धू को और मजबूत करने के पक्ष में है। संभावना है कि आने वाले दिनों में सिद्धू पर अगर पार्टी ने कोई बड़ा दांव नहीं खेला और कैप्टन अमरेंद्र सिंह की मनमानियां इसी कदर चलती रही तो सिद्धू पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। सिधू के साथ न केवल पार्टी के 20 विधायक अलविदा कह जाएंगे, बल्कि कई और विधायक भी सिद्धू के साथ जा सकते हैं, जो मौजूदा समय में सीएम के सलाहकार प्रशांत किशोर की नीतियों से गुस्से में है। प्रशांत किशोर ने साफ सलाह दी है कि मौजूदा विधायकों में से 50 प्रतिशत का पत्ता काटा जाए । ऐसे में यह 50 प्रतिशत विधायक भी सिद्धू खेमे के साथ खड़े हो सकते हैं। या तो आने वाले समय में सिधू चुनावों से पहले कैप्टन के लिए सिरदर्द बन सकते हैं और अगर अच्छी एडजस्टमेंट न मिली तो पार्टी के लिए सिरदर्द बन सकते हैं। कुछ भी हो लड्डू इस वक्त सिद्धू के दोनों हाथों में है। कांग्रेस के भीतर भी बड़ी जिम्मेदारी का इंतजार या फिर आम आदमी पार्टी में सीएम पद का चेहरा। अब देखना होगा कि आने वाले समय में पंजाब की राजनीति क्या करवट लेती है, मगर इस राजनीति के ताले की चाबी सिद्धू के हाथ में ही होगी।