Home Crime जालंधर : बहता मिला गन्दे नाले में शव, इलाके में फैली सनसनी,...

जालंधर : बहता मिला गन्दे नाले में शव, इलाके में फैली सनसनी, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : जालंधर के मकसूदा एरिया से एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है। जहां मकसूदां मंडी के निकट गंदे नाले में व्यक्ति की लाश मिली है। वहां पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक की लाश को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक सुबह सब्जी मंडी में लगे टयूबवैल पर कर्मचारी काम पर आया तो उसकी नज़र गंदे नाले में बहते शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना से ईलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर कोई घाव नज़र नहीं आया है। पुलिस कर्मचारियों द्वारा इलाका वासिओ से पूछताछ कर मृतक की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के पश्चात ही कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी।