

ब्यूरो : जालंधर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलविंदर सिंह लक्की को कांग्रेस ने एक बार दोबारा से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें उन्हें पॉलिटिकल सेल का जालंधर हल्के से इंचार्ज बनाया गया है। गौर हो कि निगम अधिकारियों से भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तकरार के बाद मलविंदर सिंह लक्की ने इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के एक बोर्ड से बतौर डायरेक्टर इस्तीफा दे दिया था और अपने आप को निजी कारण बताते हुए मात्र कांग्रेस का कार्यकर्ता घोषित किया था। लेकिन अब जहां एक और निगम में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बलविंदर सिंह लक्की ने लगातार आवाज बुलंद की हुई है वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी उन पर भरोसा जताते हुए चुनावों से ठीक कुछ महीने पहले यह बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उनका सम्मान किया है। उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह व रनिंदर सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर संदीप सिंह सनी बराड़, OSD अंकित बंसल, MP मुहम्मद सदीक, रघबीर सिंह चाहल आदि मौजूद थे।







