Home Crime जालंधर : ‘फायरिंग’ बर्थडे पार्टी दौरान इमीग्रेशन कार्यालय पर, पढ़ें ‘तमंचे पर...

जालंधर : ‘फायरिंग’ बर्थडे पार्टी दौरान इमीग्रेशन कार्यालय पर, पढ़ें ‘तमंचे पर डिस्को’ की दास्तां व देखें CCTV

ब्यूरो : पंजाब में आए दिन गोलियां चलना जैसे आम बात हो गई है। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने को जालंधर में लगे नाइट कर्फ्यू दौरान सोढ़ल फाटक के नजदीक सड़क पर बर्थडे की पार्टी हो रही थी। इस दौरान पिस्टल निकालकर युवक डांस भी करते दिखे। यह पूरा मामला सामने आया, जब सामने स्थित एक इमीग्रेशन ऑफिस का शीशा टूटा हुआ मिला। उसकी जांच के लिए ऑफिस वालों ने CCTV फुटेज चैक की तो पता चला। यह घटना करीब रात 10.56 बजे की बताई जा रही है जबकि शहर में रात 9 बजे से ही नाइट कर्फ्यू लग जाता है। ऑफिस मालिक का दावा है कि गोली लगने से शीशा टूटा है लेकिन अभी तक पुलिस को वहां से कारतूस का खोल बरामद नहीं हुआ है। हालांकि CCTV के आधार पर 4 हवाई फायरिंग का दावा किया जा रहा है। भूपिंदर सिंह ने बताया कि रात को यहां पर कोई बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इस दौरान डीजे लगा हुआ था और दो बार एक व्यक्ति ने पिस्तौल भी निकाला। उन्होंने कहा कि पार्टी करने वालों ने गोली चलाई, जिससे उनका शीशा टूट गया। गोली शीशे के आर-पार हुई है। जैसे ही मुझे पता चला तो मैंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया।

CCTV में कैद हुई वारदात

खालसा इमीग्रेशन के ऑफिस के CCTV कैमरे में कैद हुई फुटेज देखने के बाद मालिक भूपिंदर सिंह ने कहा कि उसमें दिख रहा है कि एक युवक बर्थडे का केक लेकर आता है और फिर अपने डब से पिस्टल निकालकर नाचता है। इस दौरान कार का दरवाजा खोलकर गाने बजाए जाते हैं। इमीग्रेशन ऑफिस मालिक ने भले ही दावा किया हो कि गोली से उसका शीशा टूटा है लेकिन पुलिस इस मामले में अभी कारतूस का खोल ढूंढने में लगी हुई है। पुलिस की पड़ताल जारी है। इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं मिली।