

ब्यूरो : प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मलविंदर लक्की ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार की चारो ओर तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी तैयार है और बहुमत के साथ फिर से सरकार बनेगी। इस दौरान मलविंदर लक्की ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने पहले महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर और उसके पश्चात अब आशीर्वाद स्किम 5 के अधीन शगुन राशि को बढ़ा कर 51000 करना, पार्टी को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर की अगुवाई में 2022 में राज्य में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2022 में अकाली, भाजपा व आप का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन व कोविड में सीएम की कार्यप्रणाली ने राज्य में कांग्रेस की सरकार को मजबूती दी है।







