



बयूरो : सतनाम नगर में एक कुत्ते पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। इस बारे थाना-2 में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। जानकारी अनुसार एनिमल एक्टिविस्ट डिंपल मल्होत्रा ने इलाके के ही बब्बू व उसके अन्य साथियों पर उक्त कुत्ते पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि इलाकानिवासी इस घटना से सकते में है। और इस घटना पश्चात दोषियों को सजा दिलवाने के लिए एकजुट है। उन्होंने बताया कि कुत्ते को लगभग सभी लोग रोटी-दूध डालते थे।







