


-कैप्टन से ज्यादा सिधू की लोकप्रियता
-कैप्टन को दोबारा सीएम ऐलाना तो नहीं बन पाएगी 2022 में कांग्रेस की सरकार
बयुरो : ( अभिनंदन भारती ) कैप्टन सरकार के 4 साल के कामकाज से प्रदेश की जनता खुश नहीं है । खास तौर पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के कामकाज से । प्रदेश की जनता इस बात से भी नाराज है कि जनता से किए वायदों को यह सरकार पूरा नहीं कर पाई । खास तौर पर रोजगार के मुद्दे पर पंजाब का नौजवान वर्ग इस सरकार से बुरी तरह खफा है । सी – वोटर के सर्वे के अनुसार अगर आज चुनाव करवाए जाएं तो पंजाब में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनती दिखाई नहीं दे रही है । आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी बढ़त मिल रही है और वह सरकार बना सकती है । कैप्टन और सिद्धू की लोकप्रियता जब परखी गई तो यह पाया गया कि प्रदेश के युवाओं और अन्य वर्ग में सिद्धू की लोकप्रियता कैप्टन के मुकाबले ज्यादा है । सी वोटर के इस सर्वे ने कांग्रेस के भीतर हड़कंप मचा दिया है । अगर अब भी कांग्रेस अगले एक साल न संभली तो कांग्रेस की सरकार जाना तय है । वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब में मजबूत चेहरे की तलाश में हैं , ताकि पंजाब को भी जीता जा सके । अकाली दल और भाजपा का पंजाब में बेहद बुरा हाल है । पिछली परफारमेंस से अकालीदल आगे बढ़ता दिखाई नहीं दे रहा है । अकाली दल को इस सर्वे के मुताबिक 15 से ज्यादा सीट नहीं मिल सकती और किसान आंदोलन की मार झेल रही भाजपा को तो मात्र 5 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं । ऐसे में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के भीतर ही दिखाई दे रहा है ।







