


बयूरो : पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में बढ़ते कोरोना के कारण स्कूल कालेजों को 31 मार्च तक बंद कर परीक्षाएं रद्द की गई है लेकिन अध्यापकों को आना लाजमी किया है क्योंकि जिस प्रकार 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों को अगर किसी प्रकार की आवश्यकता है तो वह अध्यापकों के पास स्कूल आकर परेशानी का हल निकाल सकते है। इस दौरान शिक्षा मंत्री का यह ऐलान की अध्यापकों का स्कूल आना खासा बड़ा माना जा रहा है क्योंकि जहां पहले ही 1 वर्ष की पढ़ाई बच्चों की खराब हो चुकी है वहीं आने वाले समय मे कोरोना दौरान ऐसा न हो तो अध्यापक अपनी तैयारी कर सकते है।







