



पूर्व पुलिस कमीश्नर के गृहमंत्री पर गंभीर आरोप
बयुरो : ( अभिनंदन भारती ) महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार बुरे शिकंजे में फंस गई है । पूर्व पुलिस कमीश्नर परमबीर सिंह का तबादला और पुलिस अधिकारी वाजे पर कसता शिकंजा महाराष्ट्र सरकार के गले की फांस बनने जा रहा है । पूर्व पुलिस कमीश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं । परमबीर सिंह का आरोप है कि गृहमंत्री हर महीने 100 करोड़ इकट्ठा करने का आदेश दिया करते थे । परमबीर सिंह के इन आरोपों के बाद राज्य में मामला बेहद गर्मा गया है और विपक्ष को बैठे बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया है । गौर हो कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर से विस्फोटक से भरी गाड़ी मिलने के बाद से ही महाराष्ट्र सरकार कटघरे में खड़ी नजर आ रही है । पुलिस अधिकारी वाजे की बर्खास्ता के बाद शिवसेना के कई बड़े नेताओं की पूरे मामले में संलिप्पता पर सवाल खड़े हो रहे हैं । आने वाले दिनों में राज्य में राजनीति गर्मी देखने को मिल सकती है ।







