Home Crime होशियारपुर : अश्लील हरकतों के शौकीन डॉक्टर ने क्लिनिक में लगाया हुआ...

होशियारपुर : अश्लील हरकतों के शौकीन डॉक्टर ने क्लिनिक में लगाया हुआ था Hidden कैमरा

– इस बात से अनजान शिकार बन कैमरा में कैद हुई कई महिला मरीज, डॉक्टर गिरफ्तार, CCTV पुलिस कब्जे में

बयुरो : होशियारपुर पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने पर एक डॉक्टर द्वारा क्लीनिक में इलाज के दौरान खूफिया कैमरा लगा कर महिलाओं के साथ अशलील हरकतें करने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से चिकित्सक के पास इलाज के लिये जाने वाली महिलाएं सकते में हैं कि कहीं डॉक्टर ने उनकी क्लिप तो तैयार नहीं कर रखी है ? पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के ट्र्रीटमेंट रूम में लगे खुफिया कैमरे को कब्जे में ले लिया है। इस संबधी जानकारी देते हुए थाना सीटी के इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए एसपी डी रविंदरपाल सिंह संधू के नेत्तृव में एक विशेष टीम तैयार है। उन्होने बताया कि उन्हे एक गुप्त सूचना मिली थी कि सेशन चौंक के पास एक क्लीनिक चलाने वाला डॉक्टर इलाज करवाने के आने वाली महिलाओं के साथ  अशलील हरकतें करता है। उन्होने बताया कि आरोपी डॉक्टर वर्तपाल बीएएमएस है जो हीरो कॉलोनी का रहने वाला है को काबू करने के लिए एक विशेष योजना बनाई गई थी। उन्होने बताया कि पुलिस को सूचना थी के आरोपी डॉक्टर के पास जब महिलांए उपचार के लिए आती है तो वो मसाज के दौरान उनके साथ अशलील हरकतें करता है और इसको रिकार्ड करने के लिए उसने अपने ट्रीटमैंट रूम में एक कैमरा भी लगा रखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने टीम ने आज योजना के मुताबिक सेशन चौंक के पास स्थित उक्त क्लीनिक में दबिश देकर आरोपी डॉक्टर को काबू करने के बाद वहां तलाशी के दौरान ट्रीटमैंट रूम से खुफिया कैमरे को कब्जे में ले लिया जिसके फुटेज की जांच करने के बाद और भी खुलासे होने की संभावना है। उन्होने बताया की फिलहाल आरोपी डॉक्टर के खिलाफ थाना सीटी में आईपीसी की धारा 354बी 354सी के अधीन मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने के बाद और पुछताछ की जाएगी जिससे और खुलासे होने की संभावना भी है।