



– 20 मार्च को मम्मा प्लीज़ व मरवाहा ऑटो के सहयोग से आयोजित की जा रही है कार रैली
– इनरव्हील क्लब, देव राज फोटोग्राफी व गोलमाल न्यूज़ भी करेंगे विशेष सहयोग
बयूरो : शहर में प्रत्येक वर्ष महिला दिवस पर मम्मा प्लीज़ विशेष तौर पर महिलाओं के लिए वीमेन कार रैली का आयोजन करता है। इस बार किन्हीं कारणों के चलते यह विशेष आयोजन 8 मार्च की जगह 20 मार्च को हैप्पीनेस दिवस वाले दिन आयोजित किया जा रहा। पहले जहां कार रैली शहर में ही रूट लगाती थी वही अब इस बार तीसरे एडिशन में जालंधर से सुल्तानपुर लोधी जाएंगी शहर की महिलाएं। इस बारे जानकारी देते हुए मम्मा प्लीज़ की सीमा जग्गी ने बताया कि इस आयोजन में मरवाहा ऑटो का सर्वाधिक सहयोग रहेगा। इसके अतिरितक नगर निगम, इनरव्हील क्लब, देव राज फोटोग्राफी सहित गोलमाल न्यूज़ विशेष सहयोग देंगे। रैली सुबह 10 बजे जालंधर के मैनब्रो से आरम्भ होकर सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगी जिसमे करीब 100 से 200 महिलाएं ऊनी गाड़ियां चला कर जाएंगी। प्रत्येक गाड़ी में इंडियन ऑयल की ओर से पेट्रोल/डीज़ल भरवाया जाएगा। इस दौरान रास्ते में रिफ्रेशमेंट, लंच, गेम्स आदि का प्रबंध किया गया है। RJ गरिमा (My FM फेम) इस दौरान प्रतिभागियों के मनोरंजन करने के लिए साथ रहेंगी।







