



बयूरो : कपूरथला में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 7 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार कर हैवानित की सभी हदें पार कर दी, आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ रेप के बाद उसके गुप्तांग में डंडा डाल दिया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे अमृतसर में रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि थाना सुल्तानपुर लोधी में पड़ते रेल कोच फैक्ट्री में जो कि लगभग पिछले दो वर्षों से आलू निकालने का काम करता था, उसके साथ 7 वर्षीय बच्ची भी रहती थी। उसके साथ प्रवासी नौजवान जो कि करीब 15 दिन पहले पंजाब आया था, उसने लड़की को बिस्कुट खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और बलात्कार किया। माता-पिता जब घर आए तो बच्ची को घर ना पाकर तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर एक झुग्गी में बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। डीएसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 376, 307 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल लड़की की हालत स्थिर है।







