Home Crime जालंधर : चोरों ने घर का ताला तोड़ लुटा लाखों का समाना...

जालंधर : चोरों ने घर का ताला तोड़ लुटा लाखों का समाना व कैश, पढ़ें

ब्यूरो : पंजाब एवेन्यू लद्देवाली रोड पर रात बेखौफ चोरों ने एक घर पर धावा बोल दिया। चोर घर का ताला तोड़ कर 5 तोले सोना व 50 हजार कैश व कई सामान बटोर ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है।लद्देवाली रोड स्थित पंजाब एवेन्यू के निवासी सुमेश सैनी जो शिक्षा इंफोसिस ग्रुप के मालिक है, ने बताया कि रविवार शाम को वे अपने परिवार के साथ अपनी बहन के घर गए थे। सुबह जब लौटे तो देखा कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। परिवार वालों ने तुरंत इसकी सूचना थाना रामामंडी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सैनी ने बताया कि चोर 1 सैमसंग टीवी, सिलाई मशीन, 5 तोला सोना, 50 हजार कैश ले गए हैं। उधर, पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।