Home Crime जालंधर : FIR कांग्रेसी ‘रिंकू सेठी’ पर, लड़की को फोन पर छेड़ने...

जालंधर : FIR कांग्रेसी ‘रिंकू सेठी’ पर, लड़की को फोन पर छेड़ने व धमकाने का आरोप, पढ़ें व देखें

बयूरो : थाना-7 ने देर शाम एक बड़ी कार्यवाही करते हुए मौजूद कांग्रेस सरकार के नेता रिंकू सेठी पर लड़की को फोन पर छेड़ने व धमकाने के आरोपों के चलते मामला दर्ज किया है। इस बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया रिंकू सेठी के खिलाफ FIR-34 IPC की 506, 509 व 354D धाराओं अधीन दर्ज की गई है। गौर होकि गत दिनों सोशल मीडिया पर रिंकू सेठी की वीडियो वायरल हुई थी जिसमे वह रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित करते हुए कुछ जानकारी दे रहे थे जिसमें मोगा के SSP द्वारा उन्हें फोन कर गालियां देने के आरोप लगाए थे। इस बारे जब रिंकू सेठी को सम्पर्क किया गया तो उनका फोन बंद आ रहा था।