

बयूरो : शहर में उस समय माहौल गमगीन हो गया जब कैंट स्टेशन नजदीक रेलवे ट्रेक पर एक शव मिला जिसकी पहचान पूर्व भाजपा जिला प्रधान शिव दयाल चुघ के रूप में हुई।

भाजपा नेता की मौत की पुष्टि उनके परिवारिक सूत्रों ने भी की है। रेलवे ट्रैक पर मिले शव को बरामद कर पुलिस जांच कर रही है कि यह हादसा है या आत्महत्या।

नजदीकी सूत्रों अनुसार शिव दयाल चुघ पिछले लंबे समय से निजी कारणों से परेशानी में चल रहे थे।







