Home Crime जालंधर : रेड ‘र स’ की लॉटरी दुकानों पर, काला सिंघा से...

जालंधर : रेड ‘र स’ की लॉटरी दुकानों पर, काला सिंघा से मिट्ठापुर शिफ्ट किया था ‘काला कारोबार’, 3 काबू, पढ़ें व देखें

बयूरो : शहर में अवैध लॉटरी का कारोबार दिन प्रतिदिन फल फूल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ‘र स’ अक्षर के नाम वाले लॉटरी कारबारी की दुकानों पर आज पुलिस ने रेड कर 3 व्यक्तियों को काबू किया है। जानकारी अनुसार हाल ही में उक्त कारोबारी ने काला सिंघा से मिट्ठापुर में अपना काला कारोबार शिफ्ट कर पैर पसारने आरम्भ किए थे कि आज रेड में उसके पर काटने का पुलिस ने कार्य किया है। स्पैशल आपरेशन युनिट की टीम ने मिट्ठापुर में चल रही लाटरी की दुकानों पर रेड कर 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान रजनीश उर्फ बिट्टी पुत्र मोहन वासी मॉडल हाऊस, राजन कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी गांव बजुआ अतुल कुमार पुत्र अनिल कुमार वासी बस्ती मिट्ठु के तौर पर हुई है। प्रभारी अश्वनी नंदा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मिट्ठापुर क्षेत्र में लॉटरी की दुकाने खुली है। जिस पर कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपियों को 7 हजार रुपये के करीब नकदी और दड़े सट्टे की पर्चियों सहित काबू किया गया।