Home Education सेंट सोल्जर के छात्र का राष्ट्रीय हाकी सब जूनियर अंडर-17 टीम में...

सेंट सोल्जर के छात्र का राष्ट्रीय हाकी सब जूनियर अंडर-17 टीम में चयन

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन के छात्र शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अग्रणी रहे हैं। इसी बात को सच साबित कर दिखाया है सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल छात्र रिशव संघोत्रा ने। स्कूल प्रिंसिपल गगनदीप सिंह तथा कोच राजीव बाली ने बताया कि रिशव आठवीं कक्षा का छात्र है। उसने राष्ट्रीय हाकी सब जूनियर अंडर-17 टीम के चयन के लिए करवाए गए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय सब जूनियर हाकी टीम के लिए लगाए जा रहे ट्रेनिंग शिविर में स्थान पाया है। छात्र रिशव ने बताया कि यह शिविर हरियाणा राज्य में लगाया जा रहा यहां पर उसको एक महीने के लिए हाकी संबंधी ट्रेनिंग दी जाएगी ओर उसके बाद राष्ट्रीय सब जूनियर हाकी टीम के लिए चयन होगा। चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने छात्र रिशव तथा उसके अभिभावकों पिता अरुनदीप संघोत्रा ओर माता परमजीत कौर संघोत्रा को बधाई देते हुए कहा कि इस से पहले भी सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र क्रिकेट तथा अन्य खेलों के लिए राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर चुने जा चुके है। उन्होंने रिशव को ऐसे ही मेहनत से आगे बढ़ने और संस्था का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।